फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 24 घंटे बाद मछुआरे को मिला नीतू का शव

विज्ञापन
शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजनफोटो संवाद
विज्ञापन
-मां के डांटने पर नदी में लगाई थी छलांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बैरियाघाट पुल से नदी में छलांग लगाने वाली किशोरी का शव 24 घंटे बाद एक मछुआरे को मिला। रविवार की सुबह मछली पकड़ने गए मछुआरे ने जाल डालकर शव बाहर निकाला। नीतू की मौत की सूचना पर उसके घर में मातम है। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
फतेहपुर गांव के भटौली टोला निवासी अच्छेलाल निषाद की बेटी नीतू (16) मानस इंटर कॉलेज फतेहपुर में 11 वीं की छात्रा थी। शनिवार को सुबह खाना बनाने को लेकर मां से कहासुनी होने पर वह नाराज होकर घर से निकल गई। बैरियाघाट पुल पर जाकर उसनरे नदी में छलांग लगा दी। लड़की को नदी में कूदते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम बुलाकर शनिवार की देर रात तक उसकी नदी में तलाश कराई, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह फतेहपुर गांव के रहने वाले रामदवन निषाद नदी में मछली पकड़ने गए थे। पुल से कुछ दूरी पर जाल डाला तो उसका शव निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत पर मां सुनीता देवी का बुरा हाल है। वह उसे डांट कर पछता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें