दुग्धेश्वरनाथ मंदिर स्थित गिरिजा सरोवर, जिसका पानी काला हो गया और मछलियां मरने लगी
- फोटो : DEORIA
दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पोखरे की मछलियां मरी
रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर स्थित गिरिजा सरोवर मछलियों के लिए कब्रगाह बनता जा रहा है। दो दिन से पोखरे का पानी जहरीला हो गया है। इससे करीब दस क्विंटल मछलियां मर चुकी हैं। मछलियों के लगातार मरने से पूरा मंदिर परिसर बदबू कर रहा है। संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी है। गुरुवार को पोखरे का पानी काला हो गया। मंदिर पर पूजा अर्चन करने के बाद श्रद्धालु मछलियों को पोखरे में चारा खिलाते हैं। मंदिर के महंत रमाशंकर भारती, विजयशंकर सिंह, जवाहिर तिवारी, मुन्ना पांडेय आदि ने कहा कि प्रशासन मछलियों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह बना है। गर्मी में पोखरे की सफाई नहीं कराने से संक्रामक बीमारी फैल गई, जिससे गिरिजा सरोवर की मछलियां तड़प कर मर गई। इस बाबत अधिशासी अधिकारी उपेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन सफाई कर्मी लगाकर पोखरे की सफाई करा रहा है।