फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोतियाबिंद के ऑपरेशन में मंडल में जिले को पहला स्थान

Mon, 08 May 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- आंखों की सर्जरी में जिले के दो चिकित्सकों ने प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
विज्ञापन

- प्रदेश स्तर की रैकिंग में पाया पहला और तीसरा स्थान
- मोतियाबिंद के ऑपरेशन में प्रदेश स्तर पर जिले ने टॉपटेन में बनाया स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टि क्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मार्च 2022 से मार्च 2023 तक प्रदेश स्तर पर मोतियाबिंद के सर्वाधिक ऑपरेशन करने वाले जिलों में देवरिया ने टाॅपटेन में अपना स्थान बनाया है। वहीं मंडल स्तर पर जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहज के सर्जन डॉ. बीएन यादव ने सर्वाधिक लाभार्थियों के मोतियाबिंद की सर्जरी कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। सीएचसी सोनाड़ी के सर्जन डॉ. पंकज कुमार ने लाभार्थियों की आंखों की सर्जरी कर प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया ने इस उपलब्धि पर संबंधित चिकित्सकों के कार्य को सराहते हुए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक की ओर से 2022-23 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग सूची जारी की गई है। इसमें एक से लेकर 10 तक की रैंक दी गई हैं। प्रदेश स्तर की जारी रैंकिंग में जिले ने 26776 लक्ष्य के मुकाबले 30260 लोगों की सर्जरी कर 113.01 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर टॉपटेन में अपना स्थान बनाकर मंडल स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। सीएचसी बरहज के सर्जन डॉ. बीएन यादव ने सर्वाधिक 1673 लाभार्थियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर पूरे प्रदेश में पहला और सीएचसी सोनाड़ी के सर्जन डॉ. पंकज कुमार ने 847 लाभार्थियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आंख का ऑपरेशन सरकारी प्रावधानों के तहत कराया जाता है।
विज्ञापन

-
इनसेट
एक रुपये आता है ऑपरेशन का खर्च
डॉ. बीएम यादव का कहना है कि आंखों के इलाज को हम पेशा नहीं बल्कि अभियान की तरह लेते हैं। इसके लिए लाभार्थियों को महज एक रुपये पर्चा के लिए खर्च करना पड़ता है। इलाज के बाद लोगों को नया जीवन मिलना सुखद क्षण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें