फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के पहले दिन 47 घरों में ने किलकारी गूंजी

विज्ञापन
विज्ञापन
साल के पहले दिन 47 घरों में ने किलकारी गूंजी
विज्ञापन

देवरिया। नए वर्ष के साथ दशक के प्रथम दिन जनपद में 47 बच्चों ने जन्म लिया। इन परिवारों में किलकारी गूंजी तो घर वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
नव वर्ष का आगाज शुक्रवार को हुआ। लोगों ने जोश-खरोस के साथ नए साल व दशके के प्रथम दिन का स्वागत किया। पहले दिन जिला महिला अस्पताल, सोलह पीएचसी, सीएचसी तथा करीब बीस नर्सिंग होम में कुल 47 बच्चे पैदा हुए। इसमें जिला महिला अस्पताल में 13, सलेमपुर रोड स्थित सावित्री नर्सिंग होम, न्यू कालोनी स्थित डॉ. ऊषा तिवारी, डॉ. रीता के नर्सिंग होम में कहीं एक दो कहीं दो बच्चे पैदा हुए। इसके अलावा रामनाथ देवरिया मुहल्ला स्थित नर्सिंग होम में एक, जेल के समीप स्थित नर्सिंग होम में दो बच्चों ने जन्म लिया। इसके अलावा सीएचसी एवं पीएचसी में 15 एवं अन्य नर्सिंग होम में 12 बच्चों ने जन्म लिया। जिला महिला अस्पताल में खुखुंदू थाना क्षेत्र के नरौली भिखम निवासी जितेंद्र यादव की पत्नी सविता देवी तथा पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज जिले के कटया थाना क्षेत्र के टोढीला निवासी लक्ष्मण प्रजापति की पत्नी रीमा को बच्चा हुआ। आज के दिन बच्चा होने पर उन्हें खुशी का ठिकाना न था। उनका कहना था मेरा बच्चा सौभाग्यशाली है। वह नव वर्ष और दशक के प्रथम दिन पैदा हुआ। यह सौभाग्य कम लोगों को मिलता है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि पहले दिन अस्पतालों में खास इंतजाम भी था। वहीं जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डा. अल्पनारानी गुप्ता का कहना है कि महिला अस्पताल में 13 बच्चों ने शुक्रवार की पांच बजे तक जन्म लिया है। अभी कई लोग भर्ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें