फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट-सर्किट से कपड़े की दो दुकानों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट-सर्किट से कपड़े की दो दुकानों में लगी आग
विज्ञापन

बरहज। नगर के रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड स्थित संत गणिनाथ कॉलोनी में लालसा प्रसाद गुप्ता का मकान है, जिसमें पुराना बरहज निवासी वंशी जायसवाल और कपरवार मठियां निवासी रामाश्रय साहनी की कपड़े की दुकान है। दुकान में लगे इंवर्टर से शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई।
बंद दुकान से धुंआ निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जानकारी होने पर मकान मालिक लालसा भी पहुंच गए।
जब तक दुकान के शटर का ताला तोड़ आग पर काबू पाया जाता, उसमें रखा सारा सामान राख हो गया। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें