फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राइस मिल गोदाम में लगी आग, 50 लाख का धान व 40 हजार का खाली बोरा जला

Wed, 03 Apr 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
तरकुलवा कस्बा के मंडी मोड़ स्थित शिवशंकर यादव की राइस मिल गोदाम में लगी आग को बुझाते फायर सर्विस
विज्ञापन
फोटो समाचार........
विज्ञापन

तरकुलवा नगर पंचायत कस्बा में गल्ला मंडी के निकट की घटना
अज्ञात कारणों से राइस मिल के गोदाम में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तरकुलवा नगर पंचायत कस्बा में गल्ला मंडी के पास एक राइस मिल में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इससे 50 लाख का धान व 40 हजार रुपये का खाली बोरा जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत कर आग बुझाई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
थाना क्षेत्र के मंडी रोड के पास तरकुलवा कस्बा निवासी पूर्व प्रधान शिव शंकर यादव का शिव ट्रेडर्स के नाम से राइस मिल चलता है। इसमें धान की कुटाई व चावल के पाॅलिश सहित अन्य कार्य किए जाते हैं। राइस मिल के बगल में खाली बोरा और धान रखने के लिए गोदाम बनाया गया है। मंगलवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से राइस मिल के गोदाम में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मिलकर्मी कुछ समझ पाते तबतक उसमें रखे गए 40 हजार से अधिक खाली बोरे जल गए। बगल में रखे गए धान में भी आग लगी और लगभग 500 क्विंटल धान जल गया। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

राइस मिल के मालिक शिव शंकर यादव ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी। मौके पार पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में राइस मिल मालिक ने बताया कि सुबह छह बजे तथा फिर नौ बजे के लगभग आग लगने की जानकारी हुई थी। इसे बुझा दिया गया था। किंतु बाद में दोपहर के समय फिर से आग लग गई।


शाॅर्ट सर्किट से लगी आग 12 कट्ठा गेहूं जलकर राख


ग्रामीणों ने बुझाई आग, बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बघौचघाट में बिजली शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने में पांच किसानों की 12 कट्ठा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझा दिया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड पहुंचा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरखौली गांव के दक्षिण तरफ दोपहर में गेहूं के खेत में बिजली के तार से चिंगारी गिरी और आग पकड़ लिया। पछुआ की तेज हवा के चलते आग देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए पंपिंग सेट चालू कर काबू पा लिया। किसानों ने अग्निशमन विभाग में फोन किया, लेकिन आग बुझ जाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग में गांव के किसान सुरेश यादव, वशिष्ठ यादव, बेचू शर्मा, घनश्याम शर्मा, शिवनाथ शर्मा का मिलकर 12 कट्ठा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें