फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डंठल की चिंगारी से पंक्चर की दुकान में लगी आग

Fri, 17 May 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
मदनपुर। खेत में डंठल में चिंगारी से एक पंक्चर की दुकान में आग लग गई। आग से पंक्चर की दुकान में रखे लाखों रुपये के टायर जलगए। आग की लपटों को देख मदनपुर कस्बा और बगल के स्कूल के छात्र परेशान हो गए। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
मदनपुर थाने से करीब सौ मीटर दूर एक खेत के डंठल में बृहस्पतिवार को दिन में किसी ने आग लगा दी। धीरे-धीरे आग एक पब्लिक स्कूल के बगल में स्थित एक पंक्चर की दुकान में पहुंच गई। आग दुकान में रखे रखे सामान जल गए। आबादी के बीच आग की लपटों को देखकर लोग बुझाने को दौड़ पड़े। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र सहम गए।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार मुन्ना भारती के अनुसार, करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों को आग बुझाने के लिए एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। डंठल में आग लगाने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है। दोषी के पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें