फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

Tue, 02 Apr 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर काम करने गए थे परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के पैना गांव में सोमवार को नथुनी गोंड़ पुत्र बृजन गोंड की झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान परिजन खेत में काम करने गए थे।
विज्ञापन

पैना गांव में नथुनी गाेंड का परिवार झोपड़ी में रहता है। लोगों के अनुसार, नथुनी काम पर, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में गए हुए थे। इसी बीच झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी जलते देखकर आसपास के लोग शोर मचाने लगे। लोग जब तक कुछ कर पाते, तेज पछुआ हवा के कारण आग विकराल हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। जब तक लोग आग पर काबू पाते, झोपड़ी में रखा अनाज, भूसा, लकड़ी, खाने-पीने के अलावा अन्य सामान जल गए। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें