फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आग से आठ रिहायशी झोपड़ी जली, 20 लाख का नुकसान

Thu, 11 May 2023 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कोटवा के गोइता टोले पर लगी आग जला झोपड़ी।संवाद
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर लगी आग से आठ लोगों की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई और उसमें रखे करीब 20 लाख रुपये के सामान नष्ट हो गए। आसपास के चार गांव के लोगों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना देने पर दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश था।
विज्ञापन

तरकुलवा विकासखंड क्षेत्र के कोटवा गांव के गोइता टोले पर लगभग 50 घर हैं। दोपहर में पारस यादव की एक झोपड़ी में अज्ञात कारण से आग लग गई। हवा तेज होने के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपट निकलती देख ग्रामीणों ने पहले अपने पशुओं को खोलकर नदी की तरफ पहुंचा दिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और एक के बाद एक झोपड़ी को चपेट में ली। ग्रामीणों ने डायल 112 और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते डायल 112 के हेड कांस्टेबल विनोद सिंह यादव, कांस्टेबल आलोक मिश्रा और चालक राजेश सिंह पहुंच गए। जबकि दो घंटे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था।
घटना में को कोटवा के पूर्व प्रधान हरिप्रसाद यादव, पारस यादव, श्री यादव, शिवनाथ यादव, हरीनाथ यादव, रामनरेश और सुदर्शन की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। करीब 20 लाख का नुकसान बताया जा रहा है ।
विज्ञापन

-
आग में समा गए शादी के सामान
- पूर्व प्रधान के बेटी की विदाई 12 मई को है और दो घरों में जून में शादी
रामपुर कारखाना। तरकुलवा विकास खंड के कोटवा गांव में पारस यादव की झोपड़ी में लगी आग से पूर्व प्रधान समेत तीन घरों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पूर्व प्रधान हरिप्रसाद यादव के बेटी की बरात 10 मई को आई थी। 11 मई को बरात की विदाई हो गई थी। जबकि लड़की की विदाई 12 मई को होनी थी। लड़की को देने के लिए रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। इसी तरह गांव निवासी शिवनाथ की पुत्री की शादी 15 जून और हरीनाथ के पुत्री की शादी जून महीने में तय है। दोनों परिवार शादी का सामान धीरे-धीरे एकत्र कर रहे थे। आग से इन दोनों परिवारों का भी सारा सामान जलकर राख हो गया। तीनों परिवारों के लोगों को रोते देख आग बुझाने पहुंचे कमधेनवा कोटवा और मथुरा छापर के गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। घर की औरतें बार-बार यही कह कर दहाड़ मार कर रो रही थीं कि लड़की की शादी का इंतजाम कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें