फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शाॅर्ट सर्किट से हार्डवेयर की दुकान में लगी आग

Fri, 23 Feb 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बघौचघाट के विशुनपुरा में हार्डवेयर की दुकान में लगी आग समान जलकर राख
विज्ञापन
बघौचघाट के विशुनपुरा बाजार में बुधवार रात में लगी आग,
विज्ञापन

15 लाख रुपये का सामान राख होने का अनुमान
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिजली के शाॅर्ट सर्किट से हार्डवेयर की दुकान में लगी आग से करीब 15 लाख का सामान जलकर राख हो गया है। आग इतनी भयानक थी कोई सामान बच नहीं पाया है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों से कर्मियों ने तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में ग्रामीणों ने भी बहुत मेहनत की।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी जयप्रकाश सिंह विशुनपुरा बाजार में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। दुकान में पेंट, प्लंबर और लोहे का सामान भी बेचते हैं। वह बुधवार को रात दुकान बंद कर घर चले गए। रात में करीब आठ बजे लोगों ने देखा कि उनकी दुकान से धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। मौके पर लोग जुट गए। किसी ने फोन कर जयप्रकाश को घटना की जानकारी दी। वह पहुंचे और सूचना पुलिस दी गई।
विज्ञापन

लोग आग बुझाने में जुट गए, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। प्लास्टिक का सामान और पेंट होने की वजह से आग की लपटें इतनी तेज हो गई थीं कि पास जाने से भी लोग डर रहे थे। इस बीच बघौचघाट थाना प्रभारी मृत्युंजय राय मयफोर्स और आग बुझाने में लगे रहे। रात करीब दस बजे फायर ब्रिगेड कर्मी दो गाड़ियों के साथ पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाए। दुकानदार के मुताबिक, घटना से दुकान में रखा छह हजार रुपये नकद, हार्डवेयर सहित करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आग की सूचना पर वे पहुंचे तो आग विकराल रूप अख्तियार कर ली थी। किसी तरह आग बुझाई जा सकी। मौके पर पहुंच कर राजस्व कर्मियों ने जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें