रामपुर कारखाना। विकास खंड के एडीओ पंचायत कक्ष में लगी एसी गर्म होकर बुधवार को जल उठी। इससे कार्यालय में अफरातफरी का माहौल हो गया। कर्मचारी व अन्य लोग बाहर भाग गए। एडीओ पंचायत कार्यालय में एसी लगी। इसमें अचानक आग लग गई। कमरे में बैठे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वाले और अन्य सचिव आग लगते ही कमरे से बाहर आ गए । यह देख एडीओ पंचायत चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी ने स्विच बोर्ड के पास पहुंच कर लाइन काट दी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद