- पीड़ित ने दी तहरीर, रंजिशवश जलाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना में मंगलवार रात एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे उसमें रखा सामान जल गया। घटना में करीब पचास हजार रुपये की क्षति हुई है। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है, जिसमें रंजिश वश झोपड़ी जलाने का आरोप लगाया है।
खुखूंदू थाना के बैरोना निवासी गुड्डू राजभर पुत्र श्याम नारायण गांव के उत्तर मस्जिद के पास छप्पर डालकर रहता है। रात में खाना खाने के बाद परिवार सहित झाेपड़ी के बाहर कुछ दूरी पर सोया था। रात में उसकी नींद खुली तो देखा कि झाेपड़ी जल रही थी। यह देख गुड्डू के चिल्लाने पर ग्रामीण जुट गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन झाेपड़ी में बॉक्स में रखे कपड़े, राशन सहित अन्य सामान जल कर खाक हो गए। गुडडू राजभर ने खुखुंदू पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी पर झोपड़ी जलाने का आरोप लगाया है। एक साल पहले मेरे दस माह के बच्चे को ट्रक से कुचलकर हत्या कर दिए थे। वह रंजिश वश मेरे परिवार के खिलाफ साजिश करते हैं। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।