बनकटा थाना के ग्राम कुरमौली में लगी आग में जला सामान ।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव के चार लोगों की नदी में डूबने से हुई मौत का गम अभी हल्का भी नही हुआ कि लगातार दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर उमेश के घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग को बुझाते तब तक घर में रखा एक बोरा आलू , एक बोरा प्याज, तीन साइकिल, एक बोरी गेहूं सहित अन्य सामान जल गया। हलांकि ग्रामीणों के प्रयास से आग दूर तक नहीं फैल पाई। समय रहते लोगों ने आग को बुझा दिया। मालूम हो कि बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद मृतकों का शव लेकर ज्यों ही एंबुलेंस गांव पहुंची थी उसी समय गांव के राधेश्याम यादव के घर में आग लग गई थी। लोगों ने बताया कि रात्रि के समय भी गांव में आग लगी थी।