खुखुंदू। बैरौना चौराहे पर कामेश्वर बरनवाल उ की इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल फोन की दुकान में शनिवार की रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक का सामान, 25 मोबाइल फोन, एक प्रिंटर मशीन, काॅपी-किताब सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग लगने से करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित दुकानदार को इसकी जानकारी रविवार सुबह करीब चार बजे हुई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों और पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया। बैरौना गांव निवासी कामेश्वर बरनवाल की गांव के चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक्स, जनरल स्टोर और मोबाइल फोन की दुकान हैं। वह शनिवार की रात में दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात में शॉर्ट सर्किट से दुकान के अंदर आग लग गई। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी रविवार की सुबह में उस समय हुई, जब मकान मालिक सोकर उठे। उन्होंने फोन कर आग लगने की सूचना दी। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि दुकान में बिजली की शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। संवाद