फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैस सिलेंडर से लगी आग, दो महिलाएं झुलसीं

Sat, 20 Jan 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजन पकाने के दौरान हुआ हादसा, डेढ़ लाख नकदी समेत पांच लाख का सामान जला
विज्ञापन


भटनी। क्षेत्र के बांस घांटी गांव में बृहस्पतिवार की रात गैस सिलेंडर से एक मकान में आग लग गई। इसमें डेढ़ लाख नकद सहित पांच लाख का सामान जल गया। आग बुझाने में घर की दो महिलाएं झुलस गईं। जिनका इलाज सीएचसी पर कराया गया। ग्रामीणों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी पर शुक्रवार शाम भाटपाररानी तहसील से पहुंचे राजस्वकर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ित को मदद दिलाने का आश्वासन दिया। बांस घांटी गांव में भोला प्रसाद के घर बृहस्पतिवार की रात भोजन बन रहा था। अचानक गैस सिलेंडर से उठी आग की लपट से किचन में आग लग गई। घर की महिलाओं ने पहले तो आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति भयावह होने पर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर ग्रामीण भी जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार आग में डेढ़ लाख रुपये नकद, बाइक, दो साइकिल, दस क्विंतल गेहूं, धान, कपड़े समेत पांच लाख का समान जल गया। एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने के पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें