फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुस्तक की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के भीड़ वाले इलाके बस स्टेशन के समीप एक पुस्तक की दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दुकान के बगल में गैस एजेंसी होने के कारण घटना का कारण स्पष्ट नही हो पाया। बृहस्पतिवार की देर रात हुई अगलगी पर स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड से काबू पाया जा सका। बस स्टेशन से पुराना चौक रोड पर मनीष बर्नवाल ने पुस्तक भंडार के नाम से दुकान खोल रखी है। देर रात दुकान में अचानक आग लग गयी। आग लपटों को देख लोग बुझाने को दौड़ पड़े। भीड़ आबादी के बीच आग से भगदड़ का माहौल बन गया। लोग बुझाने में जुट गए। देवरिया से पहुची फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब एक लाख रुपये की क्षति बताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें