रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव में 29 जनवरी को घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवरिया के आदेश पर बनकटा पुलिस ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पीड़िता रेखा देवी के शिकायती पत्र पर की गई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शहाबुद्दीन, एजाजुद्दीन, तराना, खुशी, जिन्नत और तालीम पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद