फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दरवाजे पर चढ़कर फायर करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 23 Nov 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। दरवाजे पर चढ़कर दुष्कर्म के आरोपी ने फायर झोंक दिया। जिसमें एक महिला घायल हो गई। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने क्षेत्र के ही एक युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपित जेल गया था। जमानत के बाद वह बाहर है। शुक्रवार की सुबह वह दुष्कर्म पीड़िता के दरवाजे पर पहुंच गया और फाटक खोलने को कहा। महिला ने दरवाजा खोलने से इनकार किया। इस पर युवक ने असलहा से फायर झोंक दिया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित धनंजय पाल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने कहा कि एयर गन से फायर करने के मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें