देवरिया। दहेज में 10 लाख रुपये और कार मांगने के मामले में महिला थाने की पुलिस ने रविवार की शाम पति समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। खुखुंदू थाना क्षेत्र की पिंकी यादव ने ससुराल वालों पर मारपीट, जेवर छीनने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, पिंकी की शादी 23 मई 2025 को अनिल यादव से हुई थी। आरोप है पति और ससुराल के पांच अन्य लोग दहेज में 10 लाख रुपये और कार मांग रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर एक सितंबर को मारपीट कर घायल कर दिया। दो सितंबर को मोबाइल और गहने छीन लिए। महिला थाने की एसओ पूनम यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद