फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट के मामले में एक पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया गांव में चार दिन पहले हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोन्हवलिया गांव के कुंदन विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह 16 सितंबर दोपहर करीब तीन बजे गांव के भकोली गोंड की दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही पंखू पीछे से आए और डंडे से प्रहार कर दिया। इससे उनका दाहिना हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें