बनकटा। पचरुखिया गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पचरुखिया गांव निवासी संतोष यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उनकी पत्नी और बहन को घर में घुसकर मारापीटा तथा जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के ही रामछबिला यादव, सीता देवी, पूजा और खुशी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष के रामछबिला यादव की तहरीर पर संतोष यादव, शिवकुमारी देवी, अंतिमा देवी, रितु कुमारी तथा रीमा देवी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।