फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गल्ला व्यवसायी की पिटाई में चार पर प्राथमिकी

Mon, 17 Aug 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। कहांव गांव में गल्ला व्यवसायी की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


अंडिला गांव निवासी गल्ला व्यवसायी सत्य प्रकाश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और रुपये की मांग करने लगे। रुपये नहीं होने पर उन्होंने पत्नी से 12 हजार रुपये लेकर युवकों को दे दिए। इसके बाद भी आरोपी और रुपये मांगने लगे। असमर्थता जताने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। एसओ विकास नाथ ने बताया कि तहरीर के आधार पर गोलू तिवारी, राज, करन और संदीप तिवारी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें