मईल। पिपरा मिश्र गांव की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिपरा मिश्र निवासी संगीता वर्मा ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं तथा उसे बच्चों सहित घर से निकालने की धमकी देते हैं। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सोनू वर्मा, ससुर वीरेंद्र वर्मा, सास अंजू देवी तथा देवर प्रकाश वर्मा पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।