फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज उत्पीड़न में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 03 Dec 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के गौरकोठी स्थित गोसाईं टोला में शनिवार की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहां टोला लीलामी निवासी द्रोपदी देवी ने बरियारपुर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पुत्री गुंजन गिरी की शादी अभिषेक गिरी पुत्र भरत गिरी निवासी गोसाईं टोला, गौरकोठी से हुई थी। शादी के बाद से ही गुंजन को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। सास-ससुर, पति, देवर-देवरानी सहित दूसरे गांव के तीन लोग भी कम दहेज का ताना मारते व मानसिक व शारीरिक रूप से उत्पीड़न करते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें