तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कंचनपुर पेट्रोल पंप के पास एक माह पूर्व तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार साले और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।