तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बिहार प्रांत के नालंदा जिले के ऐमादपुर सूरज मोहल्ला के एक युवक पर बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर ब्लैकमेल करने और यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।