फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Tue, 01 Sep 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। बिजली निगम की टीम ने हरैया वार्ड नंबर चार में छापा मारकर चार लोगों के घर में बिजली चोरी का मामला पकड़ा। जांच में सभी के यहां मीटर को बाईपास कर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। निगम की तरफ से चारों उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजिलेंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिजली निगम के अफसरों के अनुसार चेकिंग के दौरान मनोहर गुप्ता के घर एलटी पोल से मीटर तक आने वाली मेन केबल काटकर बाईपास कनेक्शन मिला। प्रवीण तिवारी के यहां मीटर की आईसी और ओसी केबल काटकर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रभुदयाल के घर पोल और मीटर के बीच तार काटकर बिजली चोरी की जा रही थी। वहीं सविता जायसवाल के यहां मीटर के तार से छेड़छाड़ कर निजी प्रतिष्ठान में बिजली का उपयोग किए जाने की पुष्टि हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें