फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अपहरण के मामले में पांच माह बाद एफआईआर

Thu, 01 Jan 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र में किशोरी के अपहरण के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने घटना के साढ़े पांच माह बाद आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि गांव का ही युवक आकाश गुप्ता 16 जून को उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि किशोरी के साथ करीब 35 हजार रुपये नकद और छह आभूषण भी ले जाए गए थे। घटना के बाद से अब तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पीड़िता के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी कार्यालय से लेकर बरियारपुर थाना तक कई बार चक्कर लगाए, लेकिन जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी आकाश गुप्ता और उसके पिता सुरेंद्र गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें