सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक बगल की रहने वाली महिला का सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीर वायरल कर दिया। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के नवाब आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। आरोपी युवक फिलहाल सउदी अरब में बताया जा रहा है। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद