रामपुर बुजुर्ग। थाना श्रीरामपुर क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा निवासी कमलेश यादव ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार छह फरवरी की रात वह अपने घर पर थे। आरोप है कि तभी गांव के ही एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जितेंद्र यादव पुत्र भागीरथी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है। संवाद