फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फौजी की पिटाई के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 20 Apr 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। बिजली उपकेंद्र पर हुई फौजी की पिटाई के मामले में पुलिस ने एक शख्स पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि फौजी एक लड़की के साथ परीक्षा देने गया था। वापस आते समय उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया था। बिहार के गुठनी थान के मिश्रौली निवासी सूरज कुमार राम 12 अप्रैल को ज्योति कुमारी को लेकर परीक्षा देने पिंडी के बबुआजी पीजी कॉलेज गया था। घर लौटते समय खेमादेइ बिजली उपकेंद्र से आगे रुक कर फोन से बात कर रहा था। इस दौरान ख़ेमादेइ निवासी एक व्यक्ति कार से आया और स्कूटी के सामने गाड़ी रोक कर अपशब्द बोलने लगा। आरोप है कि साथ में परीक्षा देने जा रही ज्योति कुमारी ने बीच बचाव किया तो उसे भी पीटा गया। मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें