फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धोखाधड़ी में में दो महिलाओं समेत छह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Sat, 29 Nov 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। साक्ष्य छिपाकर जमीन की रजिस्ट्री करने के बाद आपत्ति करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के मंडी रोड वार्ड नंबर 14 मीरा बाई नगर की रहने वाली बबीता देवी पत्नी दिलीप जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के रहने वाले कुछ लोग साक्ष्य छिपाकर जमीन बैनामा कर दिए। जमीन रजिस्ट्री करने के बाद फिर वही लोग आपत्ति दाखिल कर दिए, इसके चलते उनका 11 लाख रुपये फंस गया है। आरोप है कि जब उन्होंने इस बारे में पूछताछ की तो गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इस मामले में पुलिस ने परसौनी गांव के धर्मेंद्र, मुन्ना, संजय, माधुरी व मदारीपट्टी के रहने वाले पूनम प्रसाद व जितेंद्र प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें