फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी के अपहरण के आरोप में सहारनपुर के युवक पर एफआईआर

Tue, 24 Feb 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी लापता है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सहारनपुर के एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग बेटी को क्षेत्र में स्थित एक गुड़ प्लांट पर कार्य करने वाला युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने सहारनपुर जिले के नोजली गांव निवासी शाकिर अली के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें