मईल। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में जमीनी विवाद में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार महिलाओं पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मईल निवासी दुर्गा देवी पत्नी विनायक यादव के तहरीर पर जमीनी विवाद में हुए मारपीट के मामले में मईल निवासी सुनीता देवी, रंजन देवी, किरन, प्रभावती के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है।