देसही देवरिया। हरैया बसंतपुर गांव के संगेश्वर प्रसाद ने महुआडीह पुलिस को शिकायती पत्र देकर बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बेटी निक्की की शादी कुशीनगर जिले के थाना पिपरा, बधपरना गांव में किए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अंकित, विंदा देवी, शंभू, लिकु, देवानंद, विकेश, नितेश, टिंकल पर दहेज उत्पीड़न में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि आठ पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद