देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी, मारपीट और धमकी को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम पक्ष के एक युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सुह छत पर सो रही युवती के साथ एक युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की गई। जबकि दूसरे पक्ष की युवती का आरोप है कि गांव के बाहर शौच के लिए गई थी, तभी प्रथम पक्ष का एक युवक उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।