फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दीवार तोड़ने और पेड़ काटने पर 10 पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 02 Jun 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। चांदपार गांव में दीवार तोड़ने और पेड़ काटने का विरोध करने पर महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को पांच नामजद समेत 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। चांदपार गांव निवासी रामप्रसाद और पंचानंद के बीच जमीन को लेकर विवाद है। आरोप है कि रविवार को जमीन पर कब्जे की नीयत से पंचानंद के परिवार के लोगों ने रामप्रसाद के मकान की दीवार गिरा दी।पेड़ को भी काट दिया। विरोध करने पर रामप्रसाद की पत्नी मीना देवी की पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संदीप कुमार, सचिन कुमार, रामनरेश, सुरेश कुमार, पंचानंद और परिवार की चार महिलाओं सहित कुल दस लोगों के विरुद्ध मारपीट, तोड़फोड़ और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीओ भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई है।
तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें