फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घटना के सात घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सकी प्राथमिकी, व्यापारियों में आक्रोश

Sat, 06 May 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार को हिस्ट्रीशीटर की ओर से शुक्रवार रात धमकी दिए जाने की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी भाटपार रानी। नगर में एक हिस्ट्रीशीटर ने शुक्रवार रात निकाय चुनाव को लेकर एक दुकानदार को जान माल की धमकी दे डाली थी। घटना के बाद दुकानदार की तरफ से नामजद तहरीर देने के बाद भी अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। शनिवार को पीड़ित दुकानदार अनिल गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील जायसवाल, विजय गुप्ता आदि के साथ थाने पर प्राथमिकी लेने गया तो बैरंग लौट आया।
विज्ञापन

उसने तथा व्यापारियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर सत्ताधारी दल के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस घटना को मामूली बताकर लीपापोती करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो मतगणना के दिन और उसके बाद इससे भी बड़ी घटना हो सकती है। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदार स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर की पत्नी एक राजनीतिक दल से भाटपाररानी निकाय चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी है। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता की स्टेशन रोड स्थित दुकान में रात्रि में घुसकर अपशब्द का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। यह देख आसपास के व्यापारियों ने पहुंच कर मामले को शांत कराया। घटना की सूचना पर सीओ विनय कुमार यादव तत्काल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पीड़ित अनिल कुमार गुप्ता अन्य व्यापारियों के साथ रात्रि में ही थाने पर पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि घटना के सात घंटे बाद भी पुलिस प्रशासन ने अब तक प्राथमिकी दर्ज नही की है और न ही हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध कोई कानूनी कार्रवाई ही की है। इससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। एसओ प्रभु दयाल सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और बातचीत की जा रही है। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें