सलेमपुर। मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में पुरानी रंजिश को लेकर पांच दिन पहले विवाद हो गया था। जिसमें वार्ड के सुरज गुप्ता गुप्ता घायल हो गए थे। घायल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर रात वार्ड के अभिषेक श्रीवास्तव व मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।