रुद्रपुर। क्षेत्र के रामलक्षन में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने एक महिला और चार बच्चों की पिटाई कर दी। घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों पर में घुसकर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज की है। रामलक्षन निवासी सरिता देवी ने पुलिस को दी शिकायती पत्र में बताया कि वह पांच जनवरी को किसी कार्य से गोरखपुर गई थीं। इस दौरान पुरानी रंजिश में पट्टीदारों ने घर में आकर गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बेटी रागिनी, रोशनी, काजल और बेटे लक्की को पीटने लगे। बीच बचाव करने आई दादी पन्ना देवी को भी पीट दिया। दूसरे बेटे जोगेंद्र ने छिपकर खुद को बचाया। पुलिस ने मारपीट के आरोपी रामनरेश, राजकुमार और अनिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद