फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेड़ काटने के विवाद में चार पर प्राथमिकी

Tue, 19 May 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के अंडिला गांव में पेड़ काटने के विवाद में पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी उषा उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग जबरन उनका पेड़ काट रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही चंद्रशेखर उपाध्याय, सुधाकर, दिवाकर एवं व्यास पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें