रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव में महिला से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी सोसीला देवी ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और रास्ते से उठवा लेने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के ही मृत्युंजय कुमार, नंदजी प्रसाद, सोगेंद्र प्रसाद, मनोज प्रसाद और रुदल प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद