देवरिया। सलेमपुर कस्बे के गांधी चौक पर एक दिन पहले बाइक हटाने को लेकर एक ठेला वाले ने बाइक सवार राहगीर पर चाकू से हमला कर दिया था। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में प्राथमिक की दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के हरैया वार्ड संख्या आठ निवासी राकेश मिश्रा शनिवार दोपहर गांधी चौक स्थित पुलिस पिकेट के समीप खड़े थे। इसी दौरान ठेले पर कीवी फल बेच रहे युवक से बाइक हटाने को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने राकेश मिश्रा के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। संवाद