सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में बृहस्पतिवार को दीवार के निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है। लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी विनोद वर्मा पुत्र शिवमुनी वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके घर के बगल में राहुल वर्मा पुत्र मुसाफिर वर्मा का मकान है। दोपहर में उनकी जमीन पर जबरदस्ती दीवार चला रहे थे। मना करने गए तो गाली देकर लाठी-डंडे से प्रहार कर दिया। भाग कर घर में आए तो ईंट चला कर मार दिया। जिससे वह गिर गए। पड़ोस के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया, जहां इलाज हुआ। इस मामले में पुलिस ने राहुल वर्मा निवासी चुरिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद