फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में मारपीट, चाचा-भतीजा पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पुरानी रंजिश में पांच दिन पूर्व बालपुर चौराहे पर एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने चाचा-भतीजा के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले शैलेंद्र दुबे पुत्र स्व.रामजी दुबे ने पुलिस को तहरीर दी है कि थान क्षेत्र के बालपुर गांव के रहने वाले शिक्षक अजीत कुमार सिंह पुत्र कोमल सिंह व उनके चाचा शंभू सिंह पुत्र गोरख सिंह से उनका पुराना विवाद चलता है। 21 जून को सायं 5:30 बजे के करीब वह बालपुर चौराहे पर एक दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी बीच दोनों अचानक हाथ में कुदाल और डंडा लेकर आए और घेरकर मारने लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी भी दिए। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें