फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोहर्रम मेला में मारपीट, पुलिस ने दो को उठाया

Sun, 30 Jul 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मोहर्रम मेला में शनिवार को किसी बात को लेकर हुई मारपीट में पुलिस दो लोगों को थाने उठा ले गई। लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव की ताजिया को गांव के लड़के कुंडोली चौराहा पर लेकर पहुंचे। यहां लगभग 24 गांवों की ताजिया आती है और सभी तजियादार अपनी-अपनी ताजिया को लेकर आपस में मिलान करने लगे। इसी बीच किसी बात को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। भीड़ के बीच मारपीट होने के दौरान अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में मईल पुलिस हरखौली निवासी दो युवक को थाने लेकर गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें