खुखुंदू गांव में नींव खुदाई के दौरान हुआ विवाद
खुखुंदू। भूमि विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में बीजेपी बूथ अध्यक्ष समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों को भलुअनी सीएचसी भेजा गया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
खुखुंदू गांव निवासी दीनानाथ राय मंगलवार की सुबह नींव की खुदाई करा रहे थे। दूसरे पक्ष से बेचू राय ने भी बगल से दीवार चलाने की बात कही। देखते-देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक पक्ष से बीजेपी के बूथ अध्यक्ष शशिभूषण राय (44), भाई चन्द्रभूषण राय (40) और पिता बेचू राय (60) तथा दूसरे पक्ष से दीनानाथ राय (45), पत्नी अनीता राय (42) और बेटा सन्नी राय (17) घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों और पुलिस ने बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।