खोरीबारी गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। जमीन के विवाद में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सात महिलाओं समेत 14 लोगों पर केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर कार्रवाई के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है। भटनी के खोरीबारी गांव निवासी शेषनाथ और रामसनेही के परिवार के बीच जमीन का विवाद है। जमीन पर कब्जे को लेकर 12 फरवरी को दोनों परिवारों में मारपीट हो गई। घायलों का इलाज कराने के बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग की है। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने सुलह-समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। मंगलवार को पुलिस ने शेषनाथ, सूरज, पूजा, दुर्गावती देवी, भानुप्रताप, तेजप्रताप, रामसनेही, अक्षयवर, मनीषा देवी, सरिता, खुशबू, शीला, चांदनी और मन्नू पर मारपीट आदि का केस दर्ज किया। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुई थी। शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।