संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के जिरासो गांव में शुद्ध पेयजल का पाइप लाइन बिछाने को लेकर कुछ लोगों ने सोमवार को महिला की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस चार लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
जिरासो गांव में जल निगम अमृत पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछा रही है। सोमवार को पाइप बिछाने को लेकर गांव के दो परिवारों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष ने कमलावती देवी की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने सत्यदेव यादव, सचिन यादव, रमावती देवी, गुल्लू यादव पर केस दर्ज किया है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।