रामपुर कारखाना। ग्राम बैकुंठपुर में भूमि विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी छबीला यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 29 जनवरी की शाम लगभग 5:00 बजे भूमि संबंधी पुराने विवाद में उनके पड़ोसियों ने उन्हें तथा उनकी पुत्री सपना यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी तारा देवी को भी मारापीटा गया। रामपुर कारखाना पुलिस ने इस मामले में गांव के ही अमरनाथ यादव, बैजनाथ यादव और नीलम देवी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद